* For Free Astrology Consultation Please Like Our Official Page On Facebook .. & Tell Your Problem By Massage Or Write In Comment Box... (Thank you...)

* बुध  के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए और बुध को बलि बनाने के लिए बुधवार का व्रत करना बहोत फलदायक है. यह व्रत विद्या-बुद्धिवर्दक तथा व्यापार वृद्धि  का सूचक भी है. इस व्रत को निम्न तरीके से पूर्ण श्रद्धा के साथ करे.


* बुधवार व्रत विधि :

- बुधवार का व्रत किसी भी माह के शुक्ल पक्ष के प्रथम बुधवार से प्रारंभ करे और २१ या ४५ बुधवार तक करे

- बुधवार के दिन प्रात: स्नान आदि करके हरे रंग का वस्त्र धारण करके देवस्थान में जाकर गणेशजी के दर्शन करे. एवं गाय को हरी घास का अनुदान करे. एवं "ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:" इस बिज मंत्र का यथाशक्ति जाप करे

- भोजन में हरे मुंग की दाल, मुंग का हलवा बनाये. भोजन से पूर्व भोजन का कुछ भाग किसी अपंग या अंगहीन व्यक्ति को देकर भोजन करे. भोजन में प्रथम ५-७ तुलसी के पत्र गंगाजल या शुद्ध जल के साथ सेवन करे तत पश्चात ही भोजन करे.
- अंतिम बुधवार को हवन क्रिया के पश्चात अंगहीन अथवा भिक्षुक को दान दक्षिणा आदि प्रदान करे.


* व्रत कब नष्ट नहीं होता है : व्रत के दिन जल, सभी प्रकार के फल, दूध एवं दूध से बने पदार्थ या औषध सेवन करने से व्रत नष्ट नहीं होता है.

 

* व्रत कब नष्ट होता है : व्रत के दिन एक बार भी पान खाने से, दिन के समय सोने से, स्त्री रति प्रसंग आदि से व्रत नष्ट होता है.

email : gurukrupajyotish@yahoo.in

Make a Free Website with Yola.