* For Free Astrology Consultation Please Like Our Official Page On Facebook .. & Tell Your Problem By Massage Or Write In Comment Box... (Thank you...)

* गुरु के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए और  गुरु को बलि बनाने के लिए  गुरुवार का व्रत करना बहोत फलदायक है. यह व्रत विध्या-बुद्धि प्रदाता तथा उत्तम स्थान पद प्रदायक, धन सम्पदा की स्थिरता हेतु एवं दाम्पत्य सौख्य​, सन्तति सुख, यशव्रुद्धि सूचक भी है. इस व्रत को निम्न तरीके से पूर्ण श्रद्धा के साथ करे.

गुरुवार व्रत विधि :

- गुरुवार का व्रत किसी भी माह के शुक्ल पक्ष के प्रथम गुरुवार से प्रारंभ करे और ३ या १ वर्ष अथवा १६ संख्या के व्रत करने का विधान है.
- गुरुवार के दिन प्रात: स्नान आदि करके पीले रंग का वश्त्र धारण करे एवं मस्तक पर केसर या हल्दी का तिलक करे. इस दिन केले के पेड़ के दर्शन करे एवं हल्दी-सरसो मिश्रित जल प्रदान करे. तथा "ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवे नम" इस बिज मंत्र का यथाशक्ति जाप करे. भोजन में चने की दाल , हलवा, केशरीया चावल आदि पदार्थ बनाये
- भोजन से पूर्व भोजन का कुछ भाग गाय या विध्यार्थी को देकर भोजन करे. भोजन में प्रथम ७ ग्रास उपरोक्त पदार्थ ग्रहण करे फिर अन्य पदार्थ ग्रहण करे
- अंतिम गुरुवार को हवन क्रिया के पश्चात बालक-विद्यार्थी को उपरोक्त पदार्थ सहित भोजन कराकर दक्षिणा स्वरूप पीले वस्त्र, चने की दाल , पीला चन्दन गट्टा आदि प्रदान करे.

 


* व्रत कब नष्ट नहीं होता है : व्रत के दिन जल, सभी प्रकार के फल, दूध एवं दूध से बने पदार्थ या औषध सेवन करने से व्रत नष्ट नहीं होता है.

 

* व्रत कब नष्ट होता है : व्रत के दिन एक बार भी पान खाने से, दिन के समय सोने से, स्त्री रति प्रसंग आदि से व्रत नष्ट होता है.

email : gurukrupajyotish@yahoo.in


Make a Free Website with Yola.