* For Free Astrology Consultation Please Like Our Official Page On Facebook .. & Tell Your Problem By Massage Or Write In Comment Box... (Thank you...)

* नवरात्री के तीसरे दिन नवदुर्गा के तीसरे स्वरुप चंद्रघण्टा की पूजा आराधना होती है.

* मां दुर्गा की नव शक्तियों की तीसरी स्वरूपा भगवती चंद्रघंटा की पूजा नवरात्री के तीसरे दिन की जाती है. माता के माथे पर घंटे आकार का अर्धचन्द्र है, जिस कारण इन्हें चन्द्रघंटा कहा जाता है. इनका रूप परम शांतिदायक और कल्याणकारी है. माता का शरीर स्वर्ण के समान उज्जवल है. इनका वाहन सिंह है और इनके दस हाथ हैं जो की विभिन्न प्रकार के अस्त्र-शस्त्र से सुशोभित रहते हैं. सिंह पर सवार मां चंद्रघंटा का रूप युद्ध के लिए उद्धत दिखता है और उनके घंटे की प्रचंड ध्वनि से असुर और राक्षस भयभीत करते हैं.

- मनुष्य को निरंतर माता चंद्रघंटा के पवित्र विग्रह को ध्यान में रखते हुए साधना की ओर अग्रसर होने का प्रयास करना चाहिए और इस दिन महिलाओं को घर पर बुलाकर आदर सम्मान पूर्वक उन्हें भोजन कराना चाहिए और कलश या मंदिर की घंटी उन्हें भेंट स्वरुप प्रदान करना चाहिए. इससे भक्त पर सदा भगवती की कृपा दृष्टि बनी रहती है.

 

* भगवती चंद्रघंटा की उपासना करने से उपासक आध्यात्मिक और आत्मिक शक्ति प्राप्त करता है और जो श्रद्धालु इस दिन श्रद्धा एवं भक्ति पूर्वक दुर्गा सप्तसती का पाठ करता है, वह संसार में यश, कीर्ति एवं सम्मान को प्राप्त करता है.


- माता चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना भक्तो को सभी जन्मों के कष्टों और पापों से मुक्त कर इसलोक और परलोक में कल्याण प्रदान करती है और भगवती अपने दोनों हाथो से साधकों को चिरायु, सुख सम्पदा और रोगों से मुक्त होने का वरदान देती हैं.

 

* चंद्रघंटा स्वरुप का ध्यान एवं पूजन :

 

- इस मंत्र से माता का ध्यान करे.

 

" पिण्डज प्रवरारुढा चंड कोपास्त्र कैर्युता !

प्रसादं तनुते मह्यं चन्द्रघण्टेति विश्रुता !! "

 

- इस मंत्र से माता का पूजन करे.

 

" भूर्भुव: स्व: चन्द्रघण्टा इहागच्छ इहतिष्ठ चन्द्रघण्टाये नम : !

चन्द्रघण्टामावाह्यामी स्थापयामि नम : ! पाद्यादि पूजनम विधाय !! "

 

" कालीकां तु कलातीतां क्ल्याण ह्रदयां शिवाम !

कल्याण जननी नित्य कल्याणीं पूज्याम्यहम !! "

 

* माता रानी सब का कल्याण करे और सभी को सुख एवं समृद्धि प्रदान करे इसी शुभकामना के साथ गुरुकृपा ज्योतिष की तरफ़ से सभी माता के भक्तो को जय माता दी....!

Make a Free Website with Yola.